{"_id":"6258612de698e81031487395","slug":"the-depurty-director-job-comes-end-shimla-news-sml4057175118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक भागचंद का सेवा विस्तार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक भागचंद का सेवा विस्तार रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिदेशक उच्च शिक्षा देखेंगे कार्यभार
मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया निपटाना होगा चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक भागचंद चौहान का सेवा विस्तार का फैसला वापस ले लिया है। इस फैसले के वापस लेते ही भागचंद चौहान अब इस पद से मुक्त हो गए हैं तथा यह पद रिक्त हो गया है। सरकार ने पूर्व में इन्हें 30 जून तक सेवा विस्तार देने का फैसला लिया था।
जिले के सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर के 859 पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए 27 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। इन सैकड़ों पदों पर की जाने वाली भर्ती के बीच उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के सेवा विस्तार के फैसले को वापस लेने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। विभाग ने हालांकि उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। मल्टी टास्क वर्कर भर्ती की प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी अब इनकी रहेगी। स्कूलों में रखे जाने वाले मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में संबंधित उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में ब्लॉक एलीमेंटरी ऑफिसर सदस्य सचिव की भूमिका निभाएगा, संबंधित स्कूल की एसएमसी का अध्यक्ष भी इसमें सदस्य रहेगा।
सादे कागज पर करना होगा आवेदन
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिमला तीन कुसुम शर्मा ने बताया कि दस से कम संख्या वाले स्कूलों में मल्टी टास्क भर्ती नहीं होगी। भर्ती के लिए आवेदक को सादे कागज पर आवेदन करना होगा। 18 से 45 साल आयु के लोग आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी है। आवेदन आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर खंड शिक्षा अधिकारी या जिला उपनिदेशक के पास 27 अप्रैल तक जमा होंगे।