फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The committee reached the veterinary hospital with the dead cow and protested against the department

Una: मृत गाय लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे लोग, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Thu, 13 Jun 2024 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 12:07 PM IST
सार

गोशाला कमेटी ने अस्पताल स्टाफ पर दुर्व्यवहार व जीवित बीमार गाय को सही इलाज नहीं देने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
The committee reached the veterinary hospital with the dead cow and protested against the department
पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद संतोषगढ़ के पशु चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय विवाद गहरा गया, जब स्थानीय गोशाला कमेटी एक मृत गाय लेकर पहुंच गई। गोशाला कमेटी ने अस्पताल स्टाफ पर दुर्व्यवहार व जीवित बीमार गाय को सही इलाज नहीं देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट पर कमेटी पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज करना भी बताया जा रहा है। विवाद गहराता देख मौके पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची है।

विज्ञापन


विज्ञापन

गोशाला कमेटी के अध्यक्ष दिलबाग सैनी व स्थानीय पार्षद मंजू सैनी ने बताया कि गोशाला में बीमार गांव को इलाज देने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ ना भेजकर ट्रेनिंग स्टाफ से दवा दिलाई गई। उक्त दवाई देने के बाद गाव की कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि सरकार व उच्च विभाग के सीधे निर्देश हैं कि किसी भी पशु को इलाज डॉक्टर मौके पर जाकर करेंगे लेकिन पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ की टीम ऐसा नहीं कर रही है। जब गाय की मौत के बारे में बताया गया तो उल्टा चिकित्सालय स्टाफ दुर्व्यवहार करने लगा।  इस वजह से मृत गाय को जहां गेट पर रखकर रोष प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed