{"_id":"68dd385d22d2d14ae90cfa16","slug":"the-cm-will-burn-the-effigy-by-pressing-the-remote-button-at-jakhu-temple-shimla-news-c-19-sml1002-610439-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू मंदिर में रिमोट का बटन \nदबा सीएम करेंगे पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू मंदिर में रिमोट का बटन दबा सीएम करेंगे पुतला दहन
विज्ञापन
मंदिर परिसर में शाम 5:30 बजे जलेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले
युवा मंडल नाभा के कलाकार निकालेंगे झांकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में दशहरा पर कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेंगे। मुख्यमंत्री रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन करेंगे। इसके साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 40 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।
छह साल बाद दशहरा पर झांकियां भी निकाली जाएंगी। कोरोनाकाल के दौरान इन्हें बंद कर दिया था। नाभा युवा मंडल के सदस्य झांकियां निकालेंगे और जाखू मंदिर में प्रस्तुतियां देंगे। झांकियां मंदिर में शाम 4:30 बजे पहुंचेंगी। यह झांकियां नाभा से शुरू होंगी और एजी चौक से होते हुए चर्च, होली लॉज और इसके बाद मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगी। इन झांकियों के माध्यम से कलाकार मंदिर में नाट्य रूपांतरण भी करेंगे। इसके अलावा इस बार वाद्ययंत्र बजाने वाले स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। मंदिर परिसर की सुंदर सजावट की गई है। एसडीएम शहरी, जाखू मंदिर कमेटी की अध्यक्ष ओशीन शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए मंदिर में सभी इंतजाम कर लिए हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। इस वर्ष पुतले बनाने के लिए बाहरी कारीगरों के बजाय स्थानीय करीगरों को महत्व दिया था।
समरहिल में भी होगा रावण दहन
समरहिल के मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव पर कई रोचक कार्यक्रम होंगे। समरहिल में दशहरे पर कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स कल्चर एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया जाता है। यहां दशहरा कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। सबसे पहले बच्चों की विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 12:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता होगी और म्यूजिकल चेयर होगी। इसके बाद शाम को 5:00 बजे मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। सोसायटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजीव ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं संजौली, विकासनगर और अन्य जगहों पर भी दशहरा उत्सव मनाएंगे।