अब झीलों से होगा सफर, यहां चलेंगे बड़े जहाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब जल्द ही जल मार्ग यातायात शुरू होने वाला है। केंद्र से तीन जलमार्ग प्रोजेक्टों की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्र ने चमेरा, पौंग बांध और गोविंदसागर रूटों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल में पांच जल मार्गों का प्रस्ताव केंद्र को दिया था जिनमें से तीन को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह जानकारी मिनी सचिवालय धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि चमेरा, पौंग बांध तथा गोविंदसागर रूटों में बड़ी मोटर वोट चलाने की योजना है। भारतीय जल प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा। झीलों के जरिए इन रूटों को गांवों से जोड़ा जाएगा।
दूरियां होगी कम
इसका फायदा यह होगा कि लोगों को अब सड़क यातायात पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसी ने बंगाणा से बिलासपुर जाना है तो सड़क से यह सफर करीब 150 किलोमीटर बनता है।
जल मार्ग से यह सफर करीब 15 किलोमीटर तक ही रह जाएगा। झील पार करके ही व्यक्ति गंतव्य तक पहुंच जाएगा। इससे हिमाचल के पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
जिसका सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर सरकार खासी उत्साहित है।