Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The borrower and the guarantor will have to repay 93.30 lakh, along with interest.

Shimla News: कर्जदार और गारंटर को ब्याज सहित लौटाने होंगे 93.30 लाख

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The borrower and the guarantor will have to repay 93.30 lakh, along with interest.
बैंक से ऋण लेने के बाद नहीं दी थीं किस्तें
विज्ञापन

गिरवी रखी संपत्ति और गाड़ियां बेचकर वसूली कर सकेगा बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बैंक से लिए 1.06 करोड़ रुपये के ऋण की किस्तें नहीं चुकाने पर अब कर्जदार और गारंटर को 93,30,433 रुपये की बकाया राशि ब्याज सहित लौटानी होगी। इसमें कुछ किस्तें चुकाने के बाद ऋण का भुगतान बंद कर दिया था।

ऋण वसूली अधिकरण चंडीगढ़ के पीठासीन अधिकारी एएस नारंग की अदालत ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया है। चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट ने सोलन के सपरून निवासी अमनदीप सिंह गोधन और मोहाली निवासी गारंटर सर्वप्रीत चावला को बकाया राशि चुकाने के आदेश दिए हैं। अदालत ने बैंक को यह अधिकार दिया है कि वह बकाया राशि की वसूली के लिए गिरवी रखी संपत्ति और फाइनेंस की गई दोनों गाड़ियों को बेच सकता है। मामले के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की न्यू शिमला शाखा से अमनदीप सिंह ने वर्ष 2016 में तीन अलग-अलग ऋण लिए थे। इनमें 23 अगस्त और 30 सितंबर 2016 को वाहन खरीदने के लिए 49-49 लाख रुपये के दो टर्म लोन लिए थे। इन दोनों ऋणों के एवज में दो वाहन बैंक के पास हाइपोथिकेट किए थे।
विज्ञापन


दोनों वाहन ऋणों में सर्वप्रीत चावला ने गारंटी दी थी। इसके अलावा एक अक्तूबर 2016 को आठ लाख रुपये का पर्सनल लोन भी लिया गया था, जिसके बदले संपत्ति गिरवी रखी गई थी। ऋण की किस्तें नहीं चुकाने के कारण सात जून 2019 तक बकाया राशि बढ़कर 93,30,433 रुपये हो गई। इसके बाद बैंक ने ऋण वसूली के लिए डीआरटी में याचिका दायर की। समन तामील होने के बावजूद दोनों प्रतिवादी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके चलते 27 जनवरी 2026 को उनके खिलाफ एकतरफा कार्यवाही शुरू की गई। अदालत ने बैंक की ओर से पेश किए साक्ष्यों के आधार पर 20 जून 2019 से भुगतान की तारीख तक ब्याज सहित बकाया राशि वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहले वाहन ऋण की 41,91,630 रुपये की बकाया राशि पर 9.25 प्रतिशत, दूसरे वाहन ऋण की 43,24,397 रुपये की राशि पर 9.40 प्रतिशत और पर्सनल लोन की 8,14,406 रुपये की राशि पर 11.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। अदालत के आदेश के अनुसार दोनों वाहन ऋणों की देनदारी अमनदीप सिंह और सर्वप्रीत चावला की संयुक्त रूप से होगी जबकि पर्सनल लोन चुकाने की पूरी जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार अमनदीप सिंह की रहेगी। बैंक गिरवी रखी संपत्ति और दोनों वाहनों को बेचकर अपनी बकाया राशि की वसूली कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article