{"_id":"5d90de268ebc3e93b147c60c","slug":"temple-shimla-news-sml309268513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नवरात्र पर मां तारा के दर हजारों भक्तों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नवरात्र पर मां तारा के दर हजारों भक्तों ने नवाया शीश
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को भारी बारिश के बीच मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कालीबाड़ी मंदिर और शहर से 13 किलोमीटर दूर तारादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया।
तारा देवी मंदिर में पहले दिन 8 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोल दिए गए थे। सुबह आठ बजे से ही बारिश के बावजूद भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मौसम खराब होने के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। मंदिर के ट्रस्टी अनिल ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। वहीं उपायुक्त अमित कश्यप भी दर्शन करने यहां पहुंचे।
इसके अतिरिक्त कालीबाड़ी मंदिर में दोपहर बाद की गई आरती के दौरान सैकड़ों की तादाद में भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। मुख्य पुजारी की ओर से यहां पर आरती की गई। इसके अलावा कामना देवी, ढींगू माता मंदिर, पधाई माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।