फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technomac Company not paid income tax of 800 crores

आयकर के 800 करोड़ भी डकार गई टेक्नोमैक कंपनी, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 11 Jun 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Technomac Company not paid income tax of 800 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर

करीब 43 सौ करोड़ की राज्य कर चोरी और बैंक फ्राड मामले में सीआईडी के रडार पर चल रही टेक्नोमैक कंपनी ने करीब 800 करोड़ रुपये का आयकर भी हड़पा है।

विज्ञापन


आयकर रिटर्न की जांच के बाद खुलासा हुआ है कि कंपनी ने फर्जीवाड़ा कर न सिर्फ 2000 करोड़ के राज्य कर का गबन किया है बल्कि दस्तावेजों में हेरफेर कर आयकर भी हड़प लिया। कंपनी के एमडी को उद्घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया के बीच आयकर विभाग ने सीआईडी से यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

कंपनी के एमडी जांच एजेंसी की पकड़ से दूर

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग चाहता है कि अगर संपत्ति को कुर्क करने के बाद अगर नीलामी होती है तो उससे आयकर राशि की भी भरपाई की जाए।मामले के मुख्य आरोपी एवं कंपनी के एमडी राकेश शर्मा वर्तमान में जांच एजेंसी की पकड़ से दूर हैं।

सीआईडी की जांच के दौरान पिछले साल ही ईडी व आयकर विभाग ने जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। आयकर विभाग को आशंका थी कि दो हजार करोड़ से ज्यादा का स्टेट टैक्स चोरी करने वाली कंपनी ने आयकर रिटर्न जमा करने में भी गड़बड़ी की है।

सीआईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने फर्जी बिलों को आधार बनाकर टैक्स की गलत असेसमेंट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed