फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heli-taxi service: Long road journeys end Shimla to Rampur in 35 minutes; here’s the fare.

हेली टैक्सी सेवा: सड़क का लंबा सफर खत्म, 35 मिनट में शिमला से रामपुर, इतना लगेगा किराया

Tue, 01 Sep 2026 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

शिमला से रामपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। पवन हंस इंटरनेशनल ने शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट के बीच उड़ान सेवा शुरू की है।

विज्ञापन
Heli-taxi service: Long road journeys end Shimla to Rampur in 35 minutes; here’s the fare.
हेली टैक्सी (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से रामपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। पवन हंस इंटरनेशनल ने शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट के बीच उड़ान सेवा शुरू की है। यात्रियों को महज 35 मिनट में शिमला से रामपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इस सेवा का किराया 3,320 रुपये निर्धारित किया गया है। हेली टैक्सी सेवा सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संजौली हेलीपोर्ट से शिंगला हेलीपोर्ट के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान होगी। यह उड़ान सुबह 10:30 बजे रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10:40 बजे शिंगला से संजौली के लिए वापसी उड़ान होगी, जो 11:10 बजे संजौली हेलीपोर्ट पर लैंड करेगी। इससे रामपुर और शिमला के बीच सड़क मार्ग की तुलना में यात्रा समय कम हो जाएगा।

विज्ञापन

पवन हंस इंटरनेशनल की ओर से शिमला और चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी सेवा पहले ही संचालित की जा रही है। इसके चलते चंडीगढ़ से रामपुर के लिए भी कनेक्टिंग हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ से संजौली के लिए उड़ान सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे संजौली पहुंचेगी। इसके महज पांच मिनट बाद 9:55 बजे संजौली से रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट के लिए उड़ान होगी। इस तरह चंडीगढ़ से आने वाले स्थानीय लोग और सैलानी शिमला में कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर रामपुर तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला-चंडीगढ़ उड़ान सुबह 11:10 बजे
रामपुर से वापसी के बाद यात्री संजौली से चंडीगढ़ के लिए भी कनेक्टिंग उड़ान ले सकेंगे। शिंगला हेलीपोर्ट से सुबह 10:40 बजे रवाना होने वाली उड़ान 11:10 बजे संजौली पहुंचेगी। इसी समय संजौली से चंडीगढ़ के लिए उड़ान निर्धारित है, जो 11:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस तरह रामपुर और चंडीगढ़ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को हवाई मार्ग से कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

पर्यटन और स्थानीय लोगों को होगा लाभ
शिमला-रामपुर हेली टैक्सी सेवा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। रामपुर बुशहर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ आपातकालीन और जरूरी यात्राओं के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है। शिमला से रामपुर की सड़क यात्रा में लगने वाले कई घंटे के मुकाबले हेली टैक्सी से यह दूरी करीब 35 मिनट में पूरी होगी। वहीं, चंडीगढ़ से आने वाले यात्रियों के लिए संजौली में कनेक्टिंग सुविधा उपलब्ध होने से रामपुर तक हवाई मार्ग से पहुंचना आसान होगा।

दो हफ्ते बाद फिर बहाल हुई चंडीगढ़-कांगड़ा हवाई सेवा
 तकनीकी और अन्य कारणों से पिछले करीब दो हफ्तों से बंद पड़ी चंडीगढ़-कांगड़ा हवाई सेवा आखिरकार मंगलवार को दोबारा बहाल हो गई। इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने दोनों शहरों के बीच सफल उड़ान भरकर सेवा को सुचारू बनाया। गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि तय शेड्यूल के अनुसार विमान कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हुआ। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ से टेक-ऑफ कर यह विमान शाम 4:10 बजे 34 सवारियों को लेकर सुरक्षित गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंडिंग के कुछ ही देर बाद शाम 4:30 बजे इसी विमान ने दिल्ली के लिए अगली उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed