फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical fault in ATM machine.

एटीएम से पैसे निकले नहीं, हजारों हो गए डेबिट

Wed, 03 Dec 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Dec 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
technical fault in ATM machine.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में फिजोयालॉजी महकमे की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उर्मिल गुप्ता के खाते से भी बिना पैसे निकले हजारों रुपये डेबिट हो गए। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को मालरोड स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम से तीन बार ट्रांजेक्शन की। पहली ट्रांजेक्शन 10 हजार दूसरी बार 10 हजार और तीसरी बार 5 हजार की ट्रांजेक्शन की गई लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकला।

विज्ञापन


एटीएम खराब समझ कर वे वहां से लौट आईं। करीब दो घंटे के भीतर 15 हजार उनके खाते में आ गए लेकिन 10 हजार नहीं आए। इसमें यही दिखाया गया कि एटीएम से पैसा निकल गया है। अगले दिन उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया की आईजीएमसी ब्रांच में इसकी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पैसा एकाउंट में आ जाएगा।
विज्ञापन


मालरोड स्टेट बैंक आफ पटियाला ब्रांच में भी लिखित शिकायत की गई लेकिन उनकी ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्टेट बैंक आफ पटियाला एक एजीएम सुरेश सूद ने कहा कि वह संबंधित ब्रांच से पता करने के बाद ही इस मामले में कोई टिप्पणी कर पाएंगे। वहीं उर्मिल गुप्ता ने कहा कि उनका पैसा कौन खा गया? इसकी छानबीन की जाए। सीसीटीवी फुटेज से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed