{"_id":"610a9addcf25cd3769544328","slug":"technical-education-board-himachal-admission-process-started-in-engineering-first-year-application-till-august-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक आवेदन
Wed, 04 Aug 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:19 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि अभी तक लगभग 4600 छात्र और छात्राएं आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इच्छुक छात्र और छात्राएं हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
आईटीआई में आवेदन करने की तिथि एक अगस्त से 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है और इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 16 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न कोर्सों के लिए 1830 सीटें भरी जानी हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में आठ निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न कोर्सों के लिए 1420 सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा प्रदेश में दो राजकीय फार्मेसी संस्थान हैं, जिनमें फार्मेसी की 80 सीटें भरी जानी हैं औरा 15 निजी फर्मेंसी संस्थान हैं, जिनमें फार्मेंसी की 900 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में 139 राजकीय आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 14,000 से अधिक सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा 134 निजी आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 9000 से अधिक सीटें भरी जानी हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि अभी तक लगभग 4600 छात्र और छात्राएं आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इच्छुक छात्र और छात्राएं हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।