फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in tennis

Shimla News: इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला प्रथम

Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in tennis
सेंट एडवर्ड्स को दूसरा और बीसीएस व जेसीबी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही दो दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस जिला प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। डीएवी न्यू शिमला ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, सेंट एडवर्ड्स ने दूसरा और बीसीएस व जेसीबी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शिमला जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल ने बताया कि अंडर-11 लड़कों के वर्ग मेें पृथ्वेश नंदा ने पहला, आगमवीर जैन ने दूसरा, आयांश व रिपुंजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में गीतांजलि ने पहला, नायशा ने दूसरा, सान्वी सूद व हिमान्या कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में मिहिका डोगरा ने पहला, आध्या द्विवेदी ने दूसरा, आरार्तिका व नायशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 लड़कों के वर्ग में अद्वय ने पहला, अंशवीर ने दूसरा, अधिराज व आगमवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 लड़कों के टीम वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने दूसरा और बीसीएस व जेसीबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में हिमादरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में दिशानी ने दूसरा और वरनया व शिविका चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 ब्वॉयज वर्ग में अथर्व वर्मा ने पहला, अद्वय ने दूसरा, तनय रावत व युग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर एएसपी मेहर पंवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के प्रेस सचिव सुदीप महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रामनिक और कोषाध्यक्ष जसवंत गांगटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed