फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Swine Flu: Class 6 student from Samur Kalan school infected after participating in sports competition.

स्वाइन फ्लू: समूरकलां स्कूल की खेल प्रतियोगिता में शामिल छठी की छात्रा संक्रमित, आइसोलेट किया

Fri, 04 Sep 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

ऊना जिले में समूरकलां स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छठी कक्षा की एक छात्रा स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
Swine Flu: Class 6 student from Samur Kalan school infected after participating in sports competition.
स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में समूरकलां स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छठी कक्षा की एक छात्रा स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई है। छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन छात्रा, उसकी मां और भाई को आइसोलेट कर दिया है। छात्रा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने समूरकलां में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया था।

विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत सामने आने पर उसकी जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक एहतियाती कदम उठाते हुए छात्रा और उसके परिवार के दो सदस्यों को आइसोलेट किया। वहीं छात्रा का उपचार थानाकलां अस्पताल में चल रही है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों के भी स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। किसी बच्चे में लक्षण पाए जाने पर उसकी जांच और आवश्यक उपचार करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। विभाग की ओर से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बच्चों में बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर अभिभावकों को सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की जांच के माध्यम से एहतियाती तौर पर स्थिति का आकलन कर रहा है। इस पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि बंगाणा उपमंडल के बिहड़ू की एक बच्ची स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई है। बच्ची उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर एहतियातन कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य खंड अधिकारी थानाकलां डॉ. रमेश रत्तू ने बताया कि संक्रमित बच्ची का उपचार चल रहा है। एहतियातन तौर पर प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed