{"_id":"6a9acc01f8d33fb14f06060d","slug":"shiksha-samvad-campaign-himachal-schools-to-host-open-discussions-on-all-issues-not-just-academics-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा संवाद अभियान: हिमाचल के स्कूलों में अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, हर मुद्दे पर होगी खुली चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा संवाद अभियान: हिमाचल के स्कूलों में अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, हर मुद्दे पर होगी खुली चर्चा
Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर फैसले सिर्फ दफ्तरों में नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय की मौजूदगी में होंगे। राज्य के सभी स्कूलों में पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से शिक्षा संवाद की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
स्कूलों में पढ़ाई के साथ हर मुद्दे पर होगी खुली चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर फैसले सिर्फ दफ्तरों में नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय की मौजूदगी में होंगे। राज्य के सभी स्कूलों में पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से शिक्षा संवाद की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत स्कूल प्रबंधन समितियां, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि और शिक्षक एक मंच पर बैठकर छात्रों की पढ़ाई, सुविधाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य स्कूलों और समुदाय के बीच संवाद बढ़ाना तथा शिक्षा व्यवस्था में लोगों की भागीदारी को मजबूत बनाना है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए 5 सितंबर के अलावा 31 दिसंबर 2026 और 28 फरवरी 2027 को भी शिक्षा संवाद आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन
प्रत्येक कार्यक्रम के तीन दिन के भीतर जिलावार कार्रवाई रिपोर्ट भी भेजनी होगी। यह पहल केंद्र सरकार की नई एसएमसी गाइडलाइंस-2026 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप लागू की जा रही है, जिसके तहत स्कूलों को समुदाय से जोड़ने और निर्णय प्रक्रिया में स्थानीय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन