फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers recruitment from ex servicemen quota in himachal

पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे शिक्षकों के 261 पद, विभाग ने जारी की अधिसूचना

Wed, 21 Mar 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 21 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
 teachers recruitment from ex servicemen quota in himachal

हिमाचल में पूर्व सैनिक कोटे से शिक्षकों के 261 पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बैचवाइज आधार पर बैकलॉग को भरने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कुल 393 पद भरे जाएंगे, जिसमें से पूर्व सैनिकों से 261 पद भरे जाएंगे। शेष पद टीजीटी मेडिकल में अन्य सभी वर्गों से भरे जाएंगे। टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल में केवल पूर्व सैनिकों का बैगलॉग भरा जाएगा। 
विज्ञापन


जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह साक्षात्कार 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक होंगे। टीजीटी आर्ट्स में कुल 125 पद और टीजीटी नॉन मेडिकल में 96 पद पूर्व सैनिकों से भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल में कुल 172 पद भरे जाएंगे

 teachers recruitment from ex servicemen quota in himachal

टीजीटी मेडिकल में कुल 172 पद भरे जाएंगे। जिसमें से पूर्व सैनिकों के बैगलॉग से 40 पद भरे जाएंगे जबकि टीजीटी मेडिकल में शेष 132 पद सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी की श्रेणियों से भरे जाएंगे।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर रवित चंद कटोच ने कहा कि शिक्षा निदेशालय ने पूर्व सैनिक के बैगलॉग को भरने के लिए बैच वाइज आधार पर भर्तियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल के सारे पद पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे। जबकि टीजीटी मेडिकल के पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य वर्गों से भी बैचवाइज आधार पर पद भरे जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए यह रहेगा बैच वाइज शेड्यूल

 teachers recruitment from ex servicemen quota in himachal

पूर्व सैनिक कोटे से टीजीटी आर्ट्स में सामान्य वर्ष 2002, ओबीसी 2005, एससी 2007 और एसटी 2016 लिए जाएंगे। टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ष 2002, ओबीसी 2007, एससी 2014 और एसटी अप टू डेट लिए जाएंगे। इसी तरह टीजीटी मेडिकल में सामान्य अनारक्षित वर्ष 2002, बीपीएल 2006, स्वतंत्रता

सेनानी वर्ग से अप टू डेट और पूर्व सैनिक कोटे से 2005, ओबीसी अनारक्षित 2005 बीपीएल और स्वतंत्रता सेनानी वर्ग से वर्तमान व पूर्व सैनिक कोटे से 2008, एससी अनारक्षित वर्ष 2006, बीपीएल, पूर्व सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी वर्ग से अप टू डेट, अनुसूचित जनजाति श्रेणी से अनारक्षित वर्ष 2007, बीपीएल और पूर्व सैनिक कोटे से अप टू डेट अभ्यर्थी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed