फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers day: 18 teachers of himachal will be awarded

'मोदी सर' की पाठशाला में छात्रों को बड़ी सीख

Sat, 06 Sep 2014 12:47 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
teachers day: 18 teachers of himachal will be awarded

हिमाचल के स्कूलों में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर लाखों छात्रों ने पीएम मोदी का भाषण सुना। इस दौरान छात्रों को काफी सीख भी मिली। मोदी ने न सिर्फ छात्रों को अध्यापक के महत्व के बारे में बताया। बल्कि ये भी बताए कि कैसे एक शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को आज अच्छे शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षकों को चाहिए कि वे समय से दो कदम आगे चलें और छात्रों को अच्छी सीख दें। उन्होंने छात्रों के सवालों का भी जवाब दिया। पीएम कैसे बने, इस सवाल पर मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करो, पीएम बन जाएंगे।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि बच्चों को ढेर सारे सपने देखने चाहिए। तकनीकी से जुड़ना चाहिए। मोदी ने कहा, तकनीकी का महत्व बढ़ रहा है, हमें अपने बच्चों को तकनीकी से दूर नहीं करना चाहिए। अगर बच्चों को तकनीकी से दूर करते हैं तो ये एक सामाजिक अपराध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

teachers day: 18 teachers of himachal will be awarded

1. भूपेंद्र सिंह गुप्ता, भूमति, अर्की सोलन
2. सरस्वती नंदन पराशर, रखेड़ा, मंडी
3. मदन लाल, कक्कड़, हमीरपुर।
4. जय सिंह गुलेरिया, शाहपुर, कांगड़ा।
5. सुदेश हाजिरी, साइगलू, मंडी।
6. सोम सिंह भारद्वाज, बही परियार, कांगड़ा
7. रवि शंकर, रक्का ऊना।
8. अशोक ठाकुर, उच्चड़, कांगड़ा।
9. कृष्ण पाल शर्मा, जाखू, शिमला
10. निर्मला देवी, डुमैहर, बिलासपुर।
11. बीरबल कटोच, भरगांव, मंडी।
12. राजेश कुमार, बथेरी मंडी।
13. रामलाल, शोधधार मंडी।
14. भीम सिंह, तरौर मंडी।

इन्हें भी मिला शिक्षक पुरस्कार
चार राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान हासिल कर चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राकेश कुमार टीजीटी सीसे स्कूल अंबेहड़ा ऊना, नरोत्तम चंद सेंट्रल हेड टीचर प्राइमरी स्कूल दयोल बैजनाथ, सोमा राणा मुख्य अध्यापिका हाई स्कूल नसलोह मंडी और सरताज सिंह लेक्चरर सीसे स्कूल चंडी अर्की सोलन शामिल हैं।

राष्ट्रपति से मिला इन शिक्षकों को सम्मान

teachers day: 18 teachers of himachal will be awarded

इस साल प्रदेश से चार शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनमें राजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल सीसे स्कूल रजवाड़ी मंडी, गोपाल सिंह हेडमास्टर हाई स्कूल मझारनू, जोगिंद्रनगर मंडी शामिल हैं।

इनके अलावा रतन सिंह शास्त्री सीसे स्कूल मझींण, कांगड़ा और निर्जला कुमारी प्राइमरी स्कूल नगरोटा सूरियां शामिल हैं। इन शिक्षकों को पांच साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि हर साल राष्ट्रपति भी शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्‍न राज्यों के उन शिक्षकों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दिया हो।

इन शिक्षकों को भी सलाम

teachers day: 18 teachers of himachal will be awarded

प्रदेश में कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो लीक से हटकर कार्य कर शिक्षक की लौ जला रहे हैं। घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। गरीब की पढ़ाई पर अपना पैसा खर्च किया।

अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई के लिए जागरूक कर रहे हैं। राज्यपाल ने ऐसे ही 18 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें चार शिक्षकों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

14 शिक्षकों में एक प्रिंसिपल, एक हेडमास्टर, 2 लेक्चरर, 3 डीपीई, 3 सीएंडवी, 3 जेबीटी और एक टीजीटी शामिल है। शिक्षकों को राजभवन शिमला में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल उर्मिला सिंह ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed