फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher recruitment banned through smc in himachal

हिमाचल में एसएमसी के माध्यम से भर्ती नहीं होंगे शिक्षक, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Sat, 17 Aug 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment banned through smc in himachal

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) से शिक्षक भर्ती न करने के आदेश जारी हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार ने सभी जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों को अगले आदेशों तक स्कूलों में भर्ती करने पर रोक लगाए रखने के पत्र जारी किए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में भर्ती के खिलाफ दायर याचिका पर चल रही सुनवाई के चलते यह फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से हाईकोर्ट को दिए आश्वासन में कहा गया है कि कोर्ट के आगामी आदेशों तक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किसी भी नए एसएमसी अध्यापक की नियुक्ति अथवा चयन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मामले पर सुनवाई पांच सितंबर को होगी। बीते दिनों हुई मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि स्टॉप गैप अरेंजमेंट के नाम पर की जा रही एसएमसी भर्तियां कतई प्रशंसनीय कदम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान खेद प्रकट किया कि सरकार हर बार कोर्ट को नियमों के तहत शिक्षकों की भर्तियां करने का आश्वासन देती है, लेकिन इसके सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं।


 

कैबिनेट ने दिसंबर 2018 में दी थी भर्ती को मंजूरी

कोर्ट ने पाया कि एसएमसी भर्तियां न केवल सरकार के अपने निर्णयों के विरुद्ध है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ  भी हैं। प्रार्थी कुलदीप कुमार तथा अन्यों द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की ओर से की गई एसएमसी शिक्षकों की भर्तियां गैरकानूनी है।

सरकार अभी फिर से स्टॉप गैप अरेंजमेंट के नाम पर एसएमसी भर्तियां करने जा रही है, वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सरासर अवहेलना है। सरकार ने बीते दिनों ही स्कूलों में रिक्त पदों पर एसएमसी भर्ती के आदेश सभी स्कूलों को जारी किए थे।

सामान्य क्षेत्रों में छह माह और जनजातीय क्षेत्रों में तीन माह से रिक्त पदों पर सरकार ने एसएमसी से शिक्षक भर्ती के आदेश दिए थे। इसके तहत ही बीते दिनों से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से एसएमसी से शिक्षक भर्ती शुरू हुई है।

दिसंबर 2018 में प्रदेश कैबिनेट से एसएमसी भर्ती का फैसला लिया था। जनवरी 2019 में सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। जुलाई तक इस अधिसूचना पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर निदेशालय ने बीते दिनों ही भर्ती शुरू करने को लेकर दोबारा से अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed