{"_id":"62acb74ca0bb3e67591a5ec8","slug":"teacher-post-vacant-in-dhali-school-shimla-news-sml412467644","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी स्कूल में एक भी नियमित अध्यापक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी स्कूल में एक भी नियमित अध्यापक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूल के भवन की हालत खस्ता
पांच कक्षाओं के बैठने के लिए एक कमरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय प्राथमिक स्कूल धाली में 61 बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई नियमित अध्यापक नहीं है। स्कूल में डेपुटेशन पर बारी-बारी एक अध्यापक पढ़ाने के लिए भेजा जाता है। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने सरकार और विशेषकर शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर नियमित अध्यापक नियुक्त नहीं किया तो किसान सभा शिक्षा निदेशालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी।
डॉ. कुलदीप तंवर ने बताया कि 1964 में पीरन पंचायत के धाली में प्राथमिक स्कूल खुला था। लेकिन स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए केवल एक कमरा है जिसकी हालत भी काफी दयनीय हो चुकी है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला अशोक शर्मा ने बताया कि स्कूल में शीघ्र ही डेपुटेशन पर किसी अध्यापक को तैनात कर दिया जाएगा।