फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher misbahaved with student in morning prayer.

जब प्रार्थना सभा में टीचर ने फाड़ डाली छात्र की पेंट

Tue, 20 Oct 2015 08:36 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
teacher misbahaved with student in morning prayer.

स्कूल की प्रार्थना सभा में एक शिक्षक ने सबके सामने एक छात्र की पेंट फाड़ डाली। बाद में इसे फिर सिलवाने को कह दिया। इस घटना के बाद से छात्र सदमे में है। यह मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां के संतोषगढ़ क्षेत्र के नूरपुर बेदी स्थित एक निजी स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में आया है। यहां प्रार्थना सभा में सोमवार को शिक्षक ने एक छात्र की पेंट फाड़ दी।

विज्ञापन


छात्र को जलील भी किया गया। पीड़ित छात्र के अभिभावकों का कहना है कि उनका बेटा सदमे में है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने नैरो पेंट होने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। परिजनों का कहना है कि जहां उनके बेटे को पूरे स्कूल में जलील किया गया, वहीं जब वह लोग इस बारे में स्कूल प्रशासन से मिले, तो उनसे भी अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

छात्र को दी स्कूल से निकालने की चेतावनी

teacher misbahaved with student in morning prayer.

बेटे का सर्टिफिकेट ले जाने की धमकी दी। सोमवार को स्कूल में प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान एक शिक्षक की नजर नैरो पैंट पहने दो छात्रों पर पड़ी। इससे गुस्साए शिक्षक ने भरी सभा में छात्रों को बाहर निकाला और देखते ही देखते शिक्षक ने एक छात्र के पैरों को दबाकर पेंट को झटके फाड़ दिया। पेंट फाड़ने के बाद शिक्षक ने छात्र को पेंट सिलवाने को कहा।

छात्र रोते हुए अपने घर पहुंचा और पूरी आपबीती अपनी मां जरनैल कौर एवं बड़े भाई सुखवीर को बताई। परिजन स्कूल पहुंचे, जहां उनको भी जलील किया गया। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विपन शर्मा ने कहा कि यदि स्कूल में ऐसी घटना हुई है, तो यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर घटना का पता लगाया जाएगा।

प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

teacher misbahaved with student in morning prayer.

यह शिक्षण संस्थान अजब घटनाओं और कायदों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहा है। लगभग दो साल पहले इसी स्कूल की एक शिक्षिका ने पाठ याद न करने पर कुछ छात्राओं की चोटी और टाई से जूते बांध दिए थे। छात्रों ने टॉयलेट में मिर्ची की स्प्रे कर दी थी, जिससे कई छात्राओं को एलर्जी का सामना करना पड़ा था।

छात्रों को सबक सिखाना आवश्यक : प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य ने माना कि छात्र की पेंट की सिलाई उधेड़ी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अनुशासन रखने के लिए छात्रों को सबक सिखाना जरूरी है। छात्र नियमों को दरकिनार कर तंग पेंट पहन रहे हैं। यह ठीक नहीं। इससे स्कूल का माहौल खराब होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed