{"_id":"5d7b86d48ebc3e93a45fc23d","slug":"teacher-killed-in-accident-two-injured-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौत, दो घायल
Fri, 13 Sep 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहन में अशला के समीप शाकवा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक शिक्षक के परिजनों को बीस हजार की फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त कार में दो अध्यापकों सहित कुल 3 लोग सवार थे। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों ने तीनों घायलों को पीएचसी असला पहुंचाया। जहां से प्रथम उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। इस दौरान घायल 35 वर्षीय अमर सिंह पुत्र डागु राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अमर सिंह मिडल स्कूल शाला में बतौर अध्यापक सेवाएं दे रहे थे। अन्य घायलों की पहचान विनोद कुमार पुत्र हंसराज गांव चलाह अध्यापक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौवालपुर और सत्या देवी पत्नी भगत राम गांव चलाह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहसीलदार करसोग संजीत शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत दी गई है। घायलों को 5-5 हजार की राशि दी गई है। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। करसोग के विधायक हीरालाल ने शोक व्यक्त किया है।