फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher delivered answer sheet of the students by walking four km in five and a half feet of snow

चंबा: साढ़े पांच फीट बर्फ में चार किमी पैदल चल शिक्षक ने पहुंचाईं विद्यार्थियों की आंसर शीट

Tue, 11 Jan 2022 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 06:13 PM IST
सार

शिक्षक मदन कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका में तैनात हैं। स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह आंसर शीट को जांचने के लिए घर ले गए थे। तलाई में बीते दिनों भारी हिमपात हुआ। साथ ही आंसर शीट जमा करवाने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी। 

विज्ञापन
teacher delivered answer sheet of the students by walking four km in five and a half feet of snow
शिक्षक मदन कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बर्फ के बीच एक शिक्षक ने विद्यार्थियों की आंसर शीट सुरक्षित केंद्र में जमा करवाई है। जिन रास्तों से यह शिक्षक गुजरा, वहां करीब साढ़े पांच फीट बर्फ जमी थी। प्रचंड ठंड के बावजूद शिक्षक ने हिम्मत नहीं हारी और करीब चार किलोमीटर दूरी बर्फ के बीच तय की। शिक्षक मदन कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका में तैनात हैं। स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह आंसर शीट को जांचने के लिए घर ले गए थे।

विज्ञापन


तलाई में बीते दिनों भारी हिमपात हुआ। साथ ही आंसर शीट जमा करवाने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी। बहरहाल, साढ़े पांच फीट बर्फ में पैदल चलकर शिक्षक ने मिसाल कायम की है। शिक्षक मदन कुमार का कहना है कि अंतिम तारीख होने के चलते मंगलवार को आंसर शीट पहुंचाना जरूरी था। उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर में जमा दो कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed