{"_id":"60d0bae3d5622145c977834f","slug":"taxi-driver-caught-with-skin-of-a-rare-species-of-pangolin-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दुर्लभ प्रजाति पेंगोलिन की खाल के साथ टैक्सी चालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दुर्लभ प्रजाति पेंगोलिन की खाल के साथ टैक्सी चालक दबोचा
Mon, 21 Jun 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:44 PM IST
सार
सोमवार को सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर झिरालड़ी गांव के पास नाकाबंदी की थी। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे भोटा की तरफ से एक टैक्सी आई, जिसे जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
पेंगोलिन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दुर्लभ प्रजाति के जानवर पेंगोलिन की बाहरी ठोस खाल (स्केल्स) के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी टैक्सी चालक है और भोरंज उपमंडल के कोटलू गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, यह खाल आरोपी कहां से लाया है, इस बारे पुलिस अभी जांच कर रही है। सोमवार को सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर झिरालड़ी गांव के पास नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद साढ़े तीन बजे भोटा की तरफ से एक टैक्सी आई, जिसे जांच के लिए रोका। उसके पास किसी संदिग्ध वस्तु होने का शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो डिग्गी में प्लास्टिक के थैले में से पेंगोलिन की खाल मिली। इसका वजन 4 किलो 424 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है, जबकि घरेलू बाजार में इसकी कीमत तीन लाख रुपये है। टैक्सी चालक की पहचान सुनील कुमार गांव कोटलू डाकघर पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैंगोलिन की बाहरी ठोस खाल से दवाई बनती है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन