{"_id":"6ad61709bdd93ef748065808","slug":"bilaspur-jp-nadda-held-a-discussion-over-tea-in-bhager-reminiscing-with-old-associates-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: भगेड़ में नड्डा ने चाय पर की चर्चा, पुराने साथियों के साथ यादें कीं ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: भगेड़ में नड्डा ने चाय पर की चर्चा, पुराने साथियों के साथ यादें कीं ताजा
Mon, 19 Oct 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
नड्डा ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की तथा पुराने साथियों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। भगेड़ चौक पर हुई इस मुलाकात के दौरान नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
भगेड़ चाैक पर मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते पूर्व भाजपा मंत्री।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने गृह जिले बिलासपुर के भगेड़ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की तथा पुराने साथियों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
भगेड़ चौक पर हुई इस मुलाकात के दौरान नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पुराने साथियों से मिलकर उन्होंने अपने पुराने संबंधों को याद किया। चाय पर हुई इस चर्चा में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गांव पेहड़वीं पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और पूजा-अर्चना की। धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे नड्डा ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, सुरेश ठाकुर, नवीन शर्मा, पंकज चंदेल, सरवन जमवाल, सुरजीत सिंह, चैन सिंह, अमित कुमार, नीलम कुमारी, बबीता शर्मा, बिमला कुमारी, राम लाल, जय सिंह और रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन