फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident: Car falls from Udaipur-Tindi road onto the banks of the Chenab River; three dead, four injured.

सड़क हादसा: उदयपुर-तिंदी सड़क से चिनाब नदी किनारे गिरी कार, तीन की मौत, चार घायल

Mon, 19 Oct 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर एक कार चिनाब नदी किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं

विज्ञापन
Road accident: Car falls from Udaipur-Tindi road onto the banks of the Chenab River; three dead, four injured.
उदयपुर-तिंदी सड़क से चिनाब नदी किनारे गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर एक कार चिनाब नदी किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना दोपहर बाद करीब 3:45 बजे पेश आई। जब कार मोड़ा-वीर मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा पहुंची। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए तिंदी गए थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात तिंदी गई थी और वापसी के दौरान जब वे सलग्रां की तरफ जा रहे थे तो मोड़ा-वीर मंदिर के पास यह हादसा पेश आया। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी और पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। उसके बाद मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दो गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया है, जबकि डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि दो की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतकों और घायलों की सूची
पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि वाहन नंबर एचआर-03पी-3251 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में शिव कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी सलग्रां(थनवानी), अजय पुत्र रूप सिंह निवासी सलग्रां (थनवानी) और कार्तिक पुत्र जारम चंद निवासी सलग्रां की मौत हो गई है। इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। जबकि घायलों में रोहित पुत्र मदन लाल निवासी सलग्रां, पुष्पेंद्र (चालक) पुत्र अमरनाथ निवासी भुजुंड, समीर पुत्र राम किशन निवासी सलग्रां, विवेक पुत्र देवी सिंह सलग्रां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed