फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tandem paragliding flights in the valley of billing are stopped

बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ानें बंद

Wed, 18 Jun 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 18 Jun 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
Tandem paragliding flights in the valley of billing are stopped

लारजी हादसा मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग पर भारी पड़ गया है। साहसिक खेल के लिए अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर आने वाली कांगड़ा की बिलिंग घाटी में प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने टेंडम उड़ानों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के जारी आदेशों में कहा गया है कि बिलिंग घाटी में हो रही टेंडम उड़ानों के दौरान किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए ऐसा किया है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्तमान में टेंडम उड़ानों को अंजाम दे रहे पायलटों को टेस्ट के बाद ही अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस रोक से बीड़ के पांच दर्जन पायलट रोजगार से मोहताज हो गए हैं। पर्यटन सीजन होने के कारण बाहरी प्रदेशों व विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में बिलिंग से टेंडम उड़ान भरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार पर पड़ेगा असर

टेंडम उड़ानों पर रोक लगने से स्थानीय टैक्सी चालकों, होटल व्यवसायियों व अन्य व्यापारियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। स्थानीय पायलटों ज्योति ठाकुर, रवि, अरविंद पाल, राजेश अवस्थी, प्रिंस ठाकुर, सुभाष चंद, कमल कुमार ने पर्यटन विभाग से उन्हें अनुमति देने का आग्रह किया है।

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा का कहना है कि मामले को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। एसडीएम ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि पर्यटन विभाग ने टेंडम उड़ानों पर रोक लगा दी है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक प्रभात चौधरी ने बताया कि पायलट औपचारिकताएं पूरी करके अनुमति ले सकते हैं। सुरक्षा को देखते हुए ऐसे कदम उठाए जाते हैं।


क्या है टेंडम उड़ान

टेंडम उड़ान में पायलट अपने साथ एक अन्य व्यक्ति के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भरता है और पूर्व में तय समय के अनुरूप खुले आकाश में समय बिताने के बाद लैंड करता है। इसकी एवज में व्यक्ति पायलट को तय राशि अदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed