राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल लेंगी सैवी और आकांक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा मेडिकल कॉलेज के 2012 बैच में एमबीबीएस (फाइनल वर्ष) गायनी एंड आब्सटेट्रिक्स में टॉपर रही सैवी धौरटा और एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पीडियाट्रिक्स टॉपर आकांक्षा को भी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलेगा। दोनों राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी।
शिमला के कोटगढ़ की सैवी धौरटा ने जमा एक व दो की पढ़ाई शिमला के दयानंद स्कूल से की है। सैवी वर्तमान में शिमला जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समाटला में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने मार्च 2018 में स्वास्थ्य विभाग ज्वाइन किया है। सैवी के पिता राजेश धौरटा कॉमर्स संकाय के प्राध्यापक हैं, जबकि माता पूनम धौरटा गृहिणी हैं। सैवी ने दसवीं तक की पढ़ाई ताराहॉल शिमला से की है। सैवी अपने माता-पिता के साथ दीक्षांत समारोह में आ रही हैं।
वहीं बिलासपुर की आकांक्षा नड्डा ने भी जमा एक व दो की पढ़ाई शिमला के दयानंद स्कूल से की है। आकांक्षा शिमला जिले के नागरिक अस्पताल नेरवा में सेवाएं दे रही हैं। बिलासपुर जिले के गेहड़वीं की रहने वाली आकांक्षा की दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी घुमारवीं से हुई है।
आकांक्षा के पिता मदन लाल नड्डा भी डॉक्टर थे। उनकी मौत उस समय हुई, जब आकांक्षा सिर्फ दो साल की थी। उसके बाद आकांक्षा की माता सुषमा नड्डा ने परिवार का पालन पोषण किया। आकांक्षा की माता घुमारवीं बाल स्कूल में प्रवक्ता हैं। आकांक्षा माता के साथ टीएमसी के दीक्षांत समारोह में आ रही हैं।
एमबीबीएस की टॉपर कृतिका को मिलेंगे चार गोल्ड मेडल
एचपीयू के 30 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 400 मेधावियों को डिग्रियों से नवाजा जाएगा। एमबीबीएस की टॉपर कृतिका को चार गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। इसमें एक गोल्ड बतौर एमबीबीएस टापर जबकि तीन इंस्टीट्यूशनल गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। कृतिका 2016-17 में एमबीबीएस की टॉपर रही है। यह जानकारी पीआरओर डॉ. रणवीर वर्मा ने दी।
इस दौरान सत्र 2015-16 और 2016-17 के 230 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। इसमें 180 गर्ल्स और 50 छात्र शामिल रहेंगे। 2015-16 सत्र के 170 छात्रों को पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें 86 छात्राएं और 84 छात्र शामिल रहेंगे।
इसके अलावा इंस्टीट्यूशनल गोल्ड मेडल 32 मेधावियों को मिलेंगे। छात्रों की कुल संख्या 400 रहेगी, जिन्हेें सम्मानित किया जाना है। विवि की ओर से जारी की गई अग्रिम सूचना के मुताबिक रिहर्सल में जो छात्र पहुंचेंगे, उन्हें ही तीस अक्तूबर को सभागार में एंट्री मिलेगी। छात्रों को अपने साथ मोबाइल, पर्स आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभिभावक और छोटे बच्चों को भी सभागार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाएंगे ये मेधावी
दीक्षांत समारोह में सिर्फ दस गोल्ड मेडलिस्ट और दस पीएचडी धारकों को राष्ट्रपति के हाथों मेडल तथा डिग्री लेेने सुनहरा अवसर मिलेगा। शेष को विवि के कुलाधिपति राज्यपाल आचार्य देवव्र्रत अलंकृत करेंगे। रिहर्सल के दिन तय होगा कि किन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाना है और स्टेज पर जाने का क्रम क्या रहेगा।