फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tableau of Mahatma Gandhi's Shimla visit will be seen at Rajapath on 26th January

राजपथ पर दिखेगी महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं की झांकी

Fri, 14 Dec 2018 05:00 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Mahatma Gandhi's Shimla visit will be seen at Rajapath on 26th January

 गणतंत्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली राजपथ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिमला की एक दर्जन यात्राओं के विवरण की झांकी दिखेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस झांकी को मंजूरी दी गई है। अब विभाग की ओर से 14 दिसंबर शुक्रवार को फाइनल मॉडल रक्षा मंत्रालय को दिल्ली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बीते वर्ष 2017 में हिमाचल सरकार ने 26 जनवरी को लाहौल-स्पीति के एक हजार साल पुराने कीह मठ की झांकी भेजी थी, जिसे खूब सराहा गया था। अब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को मद्देनजर रखते हुए उनकी शिमला यात्रा की झांकी भेजी जा रही है। 

विज्ञापन

गांधी की शिमला यात्राएं खूब चर्चित रही

Tableau of Mahatma Gandhi's Shimla visit will be seen at Rajapath on 26th January

गांधी की शिमला यात्राएं खूब चर्चित रही हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी शिमला आकर उनके यहां आगमन के बारे में पूछते हैं। यहीं नहीं, शिमला में उन्होंने कई सभाएं भी कीं। 24 जून, 1945 को गांधी की शिमला यात्रा के दौरान वह समरहिल स्थित मेनरविला में ठहरे थे।

उनके ठहरने के बाद यह कोठी चर्चा में रही है। महात्मा गांधी का यहां 23 दिन का प्रवास था। उनकी 10 दिनों की यात्रा में यह सबसे बड़ा प्रवास रहा। वह उस समय शिमला सम्मेलन में बतौर सलाहकार शामिल हुए थे। सरकार की ओर से पेश की जा रही झांकी में भी इसका उल्लेख होगा। 

1921 में ईदगाह में किया था जन संबोधन

Tableau of Mahatma Gandhi's Shimla visit will be seen at Rajapath on 26th January

15 मई 1921 शिमला के इतिहास में एक यादगार तारीख है। उस दिन रविवार सुबह गांधी ने ईदगाह (वर्तमान लक्कड़ बाजार बस अड्डे से ठीक नीचे रुल्दूभट्टा) में 15 हजार लोगों को संबोधित किया था। वहां आज भी पर्यटकों को जाते देखा जा सकता है।
  
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से महात्मा गांधी की शिमला यात्रा की झांकी स्वीकृति हुई है। शुक्रवार को झांकी का मॉडल मंत्रालय की टीम को भेजा जा रहा है। 
- केके शर्मा, निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed