फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   T20 World Cup 2022, India's defeat broke everyone's heart The Excitement of the afternoon cooled by the evenin

T20 World Cup : दोपहर का जोश शाम तक पड़ गया ठंडा, भारत की हार ने तोड़ा हर किसी का दिल

Thu, 10 Nov 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

प्रशंसकों को पूरी उम्मीद थी कि भारत यह मुकाबला जीतेगा और फाइनल में पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम भिड़ेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 168 रन बनाए। इस दौरान दर्शक पूरे जोश में थे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022, India's defeat broke everyone's heart The Excitement of the afternoon cooled by the evenin
भारत की हार ने तोड़ा हर किसी का दिल - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली एकतरफा हार ने टीम इंडिया के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। प्रशंसकों को पूरी उम्मीद थी कि भारत यह मुकाबला जीतेगा और फाइनल में पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम भिड़ेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 168 रन बनाए। इस दौरान दर्शक पूरे जोश में थे। जैसे-जैसे इंग्लैंड की पारी आगे बड़ने लगी दर्शकों का यह जोश भी ठंडा पड़ता गया।  इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शक टीवी से चिपके रहे। दूसरी पारी में दर्शकों को उम्मीद थी कि इंग्लैंड को शुरूआती झटके लगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारतीय टीम मुकाबला दस विकेट से हार गई। भारत की इस हार से प्रशंसकों के चेहरे उतर गए। कई प्रशंसकों ने तो मैच पूरा होने से पहले ही टीवी सेट बंद कर दिए तो कुछ इस उम्मीद के साथ मैच देखते रहे कि कहीं कुछ करिश्मा हो जाए।

विज्ञापन


ऐसा कुछ नहीं हुआ और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई। विकासनगर के क्रिकेट प्रेमी सौरभ शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंच कर निराशाजनक प्रदर्शन रहा, इससे उन्हें दुख हुआ है, उन्हें उम्मीद थी कि टीम फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेल कर ट्राफी जीतेगी। एचपीसीए एकेडमी के खिलाड़ी रक्षित बोले, विशेष तौर पर गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जिससे मैच एकतरफा हो गया। भारत को फाइनल में पाकिस्तान भारत का मुकाबला देखने का मजा जो आना था, वो नहीं आएगा। अंकित ने कहा कि भारतीय टीम की गेंदबाजी से बहुत निराश हुआ हूं, इससे भारत के ट्रॉफी जीतकर आने का सपना टूटा है। क्रिकेट प्रेमी कुलदीप कुमार ने कहा कि खराब प्रदर्शन से मुझे ही नहीं, सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश होना पड़ा है। भारत के फाइनल में पहुंच पाकिस्तान से होने वाले मैच को देखने की हसरत थी, जो टीम के खराब प्रदर्शन से पूरी नहीं होगी।   
विज्ञापन


शिमला में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में रही भीड़
भारत और इंग्लैंड का मुकाबला देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक थे। जिसे जहां लाइव देखने का मौका मिला, वो वहीं रुक गए। शिमला के मालरोड और शहर के अन्य स्थानों में इलेक्टॉनिक्स की दुकानों में लाइव देखने के लिए खासी भीड़ रही। चाय, ढाबों और रेस्तरां में भी लाइव मैच दिखाने का प्रबंध किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed