फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   T20 cricket will start in Una from September 1, hockey competition in Solan from today

T20 Tournament: हिमाचल के ऊना में 1 सितंबर से शुरू होगा टी-20 क्रिकेट का धूम धड़ाका

Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अंतर जिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट एक सितंबर से ऊना जिले में शुरू होगा। इसके लिए एचपीसीए की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले ऊना और संतोषगढ़ मैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की 12 टीमों के चार पूल बनाए गए है। 

विज्ञापन
T20 cricket will start in Una from September 1, hockey competition in Solan from today
टी-20 टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अंतर जिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट एक सितंबर से ऊना जिले में शुरू होगा। इसके लिए एचपीसीए की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले ऊना और संतोषगढ़ मैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की 12 टीमों के चार पूल बनाए गए है। हर पूल में तीन जिलों की टीमों को रखा गया है। पूल ए में ऊना, कुल्लू, बिलासपुर, पूल-बी में मंडी, शिमला और लाहौल स्पिति, पूल-सी में कांगड़ा, सोलन और किन्नौर और पूल-डी में हमीरपुर, चंबा और सिरमौर को रखा गया है। पूल-ए और पूल-बी की टीमों के सभी लीग मुकाबले ऊना के मैदान में होंगे जबकि पूल-सी और पूल-डी की टीमें संतोषगढ़ मैदान में भिड़ेंगी। एक मैदान में सुबह और शाम के सत्र में एक-एक मैच करवाया जाएगा। संवाद

विज्ञापन


नौ सितंबर को खेला जाएगा फाइनल
एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि अंतर जिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट का शुभारंभ एक सितंबर से होगा। फाइनल मुकाबला नौ सिंतबर को ऊना मैदान में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सभी तैयारियां कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका स्टेट टीम में चयन भी किया जाएगा। -आरपी सिंह, उपाध्यक्ष, एचपीसीए
विज्ञापन


यह रहेगा प्रतियोगिता का शेड्यूल
एक सिंतबर का ऊना मैदान में सुबह के सत्र में ऊना और बिलासपुर, शाम के सत्र में मंडी और लाहौल, इसी दिन संतोषगढ़ के मैदान में सुबह के सत्र में कांगड़ा और किन्नौर, शाम के सत्र में हमीरपुर और चंबा की टीम में भिड़ंत होगी। दो सितंबर को ऊना मैदान में सुबह के सत्र में कुल्लू और बिलासपुर, शाम के सत्र में शिमला और लाहौल, इसी दिन संतोषगढ़ मैदान में सुबह के सत्र में सोलन और किन्नौर, शाम के सत्र में सिरमौर और चंबा में मुकाबला होगा। चार सितंबर को ऊना मैदान में सुबह के सत्र में मंडी और शिमला, शाम के सत्र में ऊना और कुल्लू में मैच होगा। इसी दिन संतोषगढ़ मैदान में सुबह के सत्र में हमीरपुर और सिरमौर और शाम के सत्र में कांगड़ा सोलन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे और इनमें जीतने वाले टीमें आठ सितंबर को सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला नौ सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed