सबसे खूबसूरत मैदान पर होंगे वर्ल्ड कप के 10 मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले टी ट्वेंटी मैच के शानदार आयोजन के बाद धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के कम से कम 10 मैच करवाने की तैयारी चल रही है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मार्च 2016 में होने वाले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 10 मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करवाए जाएंगे।
इसके लिए एचपीसीए प्रयास कर रही है। अनुराग ठाकुर ने यह बात एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का भी कम से कम एक मैच धर्मशाला स्टेडियम में करवाया जाए। सम्मान समारोह में अनुराग ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट बांटीं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को फिजिकल चार्ट जरूर बनाने की सलाह दी।
असहिष्णुता पर भी दिया बयान
इससे पहले पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अनुराग ने कहा कि देश में असहिष्णुता का कोई वातावरण नहीं है। कांग्रेस शासन के समय भी 1984 के दंगे हुए। भागलपुर, असम और मुंबई में दंगे हुए, उस दौरान कांग्रेस के लोगों की सहिष्णुता कहां गई थी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की छवि सुधरी है। ऐसे में अब इस छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
छह हजार लोगों को अवार्ड मिले हैं। उनमें से सिर्फ 36 लोगों का अवार्ड वापस करना राजनीतिक पराकाष्ठा को दर्शाता है। राज्यपाल की ओर से अधिकारियों की बैठक बुलाने पर मचे बवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, यह उनका ओछापन दर्शाता है। राज्यपाल ने नशाखोरी सहित दूसरी बुराइयों पर चिंता जाहिर की है।