फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swine flu: leave for students without medical.

स्वाइन फ्लूः अब बिना मेडिकल मिलेगी छुट्टी

Fri, 27 Feb 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Feb 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
swine flu: leave for students without medical.

हिमाचल के सभी स्कूलों और कालेजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर छात्रों को बिना मेडिकल के ही 7 दिन की छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस बारे सभी स्कूल और कालेज के प्रधानाचार्य को इस बारे आदेश जारी किए हैं। उधर, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में लोगों को स्वाइन फलू से बचाव व सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान छेड़ा गया है।

इस अभियान को और अधिक कारगर बनाने के लिए प्रदेश के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को एच1 एन1 वायरस से बचाव व सावधानियों के प्रति शिक्षित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शिक्षण संस्थानों में जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्वाइन फलू के लक्षणों एवं सावधानियों और सामान्य बुखार से इसके अंतर को स्पष्ट करने वाले पोस्टर प्रदेश भर में ग्राम पंचायतों, स्कूलों, पटवार केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और पुलिस थानों इत्यादि में लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed