सर्दी में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सर्दी के मौसम में इस साल स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सैन्य छावनी योल में पति के साथ रह रही एक प्रसूता महिला बुखार की चपेट में आई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, समय पर स्वाइन फ्लू का पता लगने से अब जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य है।
महिला मूल रूप से कोलकाता की है। हर साल सर्दियां शुरू होते ही हिमाचल में स्वाइन फ्लू पैर पसारने शुरू कर देता है। इस साल भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर अंत में एक गर्भवती महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए लाई गई। बच्चे के जन्म के बाद उसे बुखार हो गया। उसका बुखार टूट नहीं रहा था।
स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उसका टेस्ट करवाया गया। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय में स्वाइन फ्लू रोग की निगरानी को तैनात अधिकारी डा. सोनम नेगी ने बताया कि अब इस पीड़ित महिला की हालत सामान्य है। महकमा स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- हाईग्रेड फीवर
- नाक का बहना
- कफ आना
- गला में दर्द
- बदन दर्द
- सामान्य कमजोरी
- दस्त और उल्टियां
क्या करें
- खांसते और छींकते समय रुमाल लें। खुले में न थूकें। भीड़भाड़ वाली जगह न जाएं।
- नाक, आंखों अथवा मुंह को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ साबुन से धोएं।
- इन्फ्लूएंजा एच 1 एन के लक्षण वाले व्यक्ति से कम से कम तीन फुट दूरी बनाएं।
- अच्छी नींद लें और तनाव से बचें। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई खाएं।
- स्वच्छ और अधिक मात्रा में पानी पीएं और पोषणयुक्त भोजन का सेवन करें।
- प्रभावित माताएं बच्चे को दूध पिलाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। योग क्रिया करें।