फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Joins Rahul Gandhi Vote Bachao Rally in Delhi

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली: सीएम सुक्खू बोले- वोट चोरी के खिलाफ पूरा देश एकजुट लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं

Mon, 02 Nov 2026 10:25 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हिमाचल प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव सुधारों की मांग की।

विज्ञापन
Himachal Congress Joins Rahul Gandhi Vote Bachao Rally in Delhi
नई दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में पहुंचे सीएम सुक्खू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में हिमाचल प्रदेश से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत प्रदेश मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्री, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी भी महारैली में शामिल हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कांग्रेस मुख्यालय से रामलीला मैदान जाते समय तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान तस्वीर साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ देशभर के इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। वोट चोरी और लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी आवाज को बुलंद करने के लिए देशभर से लोग नई दिल्ली पहुंचे हैं। हिमाचल के हजारों साथी भी इस महारैली में शामिल हुए हैं। 
 
विज्ञापन

दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक है और उनकी रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ी है। यह महारैली इतिहास की गवाह बनेगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश से करीब 15 हजार लोग महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। जिंटा ने महारैली को भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत बताया।

एचआरटीसी की तीस बसें गईं
हिमाचल से कुल 201 बसें नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इनमें करीब 30 बसें एचआरटीसी की थीं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से करीब 500 अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

विनय ने एसआईआर पर उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने महारैली को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनांदोलन की शुरुआत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ से अधिक नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

रजनी पाटिल ने जताया आभार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के महारैली में पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

माकपा ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की उठाई मांग
माकपा ने दिल्ली में आयोजित रैली में ज्ञानेश कुमार पर करोड़ों लोगों के वोट काटने का आरोप लगाया गया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संजय चौहान ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और काटे गए वोट बहाल करने की भी मांग की। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून में संशोधन और चुनाव सुधार की भी मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed