फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news igmc

आईजीएमसी के अधीन ही रहना चाहिए चमियाना : सेमडीकोट

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news igmc
चमियाना में डीएम और एमसीएच सीटें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन ही होती हैं संचालित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स (सेमडीकोट) ने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में डीएम और एमसीएच सीटें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीन संचालित होती हैं। साथ ही आईजीएमसी का ही सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक है। इसलिए चमियाना अस्पताल को पृथक नहीं करना चाहिए। एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय रैंकिंग और वैधानिक वैधता बनाए रखने के लिए चमियाना अस्पताल को मूल संस्थान आईजीएमसी के अधीन ही रहना चाहिए। वहीं नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से चमियाना अस्पताल को स्वतंत्र शिक्षण संस्थान के रूप में मान्यता नहीं दी है। ऐसे में यहां की सभी डीएम और एमसीएच सीटें आईजीएमसी के तहत ही संचालित होती हैं। वैधानिक और व्यावहारिक रूप से जब तक कोई संस्थान स्वतंत्र मेडिकल कॉलेज न हो वहां प्राचार्य का पद नहीं हो सकता।

ऐसे में संस्थान के सुचारु संचालन के लिए एकल प्रशासनिक ढांचा निदेशक और आईजीएमसी के समन्वय में कार्यरत वाइस-प्रिंसिपल होना अनिवार्य होता है। इससे दोहरे प्रशासनिक तंत्र से विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। वहीं एसोसिएशन ने कहा कि एनएमसी मानकों की अनदेखी करने से राज्य में एमबीबीएस, एमडी, एमएस और सुपर स्पेशियलिटी सीटों की मान्यता पर संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed