{"_id":"eacd2213e57e1df5ccf4b36c5816335a","slug":"swine-flu-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठों में स्वाइन फ्लू अलर्ट ठेंगे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठों में स्वाइन फ्लू अलर्ट ठेंगे पर
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर हिमाचल के शक्तिपीठों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजने के सरकार के आदेशों पर जिला स्वास्थ्य विभाग अमल नहीं कर रहा है। सरकार के तीन दिन पहले जारी आदेशों की हकीकत जब अमर उजाला की टीम ने ज्वालाजी, चामुंडा और कांगड़ा मंदिरों में जानी तो महकमे की पोल खुल गई।
विज्ञापन
तीनों शक्तिपीठों में स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी एवं जांच करने के लिए नहीं भेजी गई थी। तीनों शक्तिपीठों में रोजाना हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। कहीं कोई श्रद्धालु बाहरी राज्य से स्वाइन फ्लू का वायरस लाकर हिमाचल में न फैला दे, इसको लेकर दो दिन पहले सरकार ने सभी शक्तिपीठों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजने के आदेश जारी किए थे लेकिन इस पर अभी तक कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्वालाजी के मंदिर अधिकारी देवी राम ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अभी तक मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम नहीं भेजी गई है। हालांकि, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक सूद ने बताया कि सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में स्वाइन फ्लू की दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
वहीं, चामुंडा और कांगड़ा मंदिरों में भी जब पड़ताल की गई तो यहां भी स्वाइन फ्लू की जांच को कोई भी टीम स्वास्थ्य विभाग ने नहीं भेजी थी। हालांकि, सीएमओ बीएम गुप्ता ने बताया कि शक्तिपीठों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं जाएंगी। मंदिर प्रशासन को कहा गया है कि वे मरीज को खुद अस्पतालों में भेजें।