{"_id":"62309449585b9b197f029524","slug":"suspended-police-inspector-neeraj-sent-on-five-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पांच दिन की रिमांड पर भेजा पुलिस इंस्पेक्टर नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पांच दिन की रिमांड पर भेजा पुलिस इंस्पेक्टर नीरज
Tue, 15 Mar 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
निलंबित चल रहे पूर्व एसएचओ नीरज राणा को मंगलवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 19 मार्च तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास और चिट्ट के मामले में निलंबित चल रहे पूर्व एसएचओ नीरज राणा को मंगलवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 19 मार्च तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर सकेगी। आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर नीरज राणा की जमानत अर्जी सोमवार को प्रदेश उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को हमीरपुर विजिलेंस थाना ले आई। आरोपी करीब तीन माह से जमानत पर चल रहा था। विभागीय जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी को जांच का जिम्मा दिया गया है। डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर के जिला न्यायालय से आरोपी इंस्पेक्टर नीरज राणा को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन