फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushma swaraj death: cm jairam thakur leaves for Delhi and bjp cancelled all programmes

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, स्थगित किए सभी कार्यक्रम

Wed, 07 Aug 2019 02:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj death: cm jairam thakur leaves for Delhi and bjp cancelled all programmes
- फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने सारे तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली का रुख किया। राज्यपाल कलराज मिश्र भी दिल्ली गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुषमा स्वराज एक कुशल नेता, असाधारण सांसद, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं।
विज्ञापन


उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उनके आकस्मिक निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का एक बेहतरीन अध्याय समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा स्वराज का निधन न केवल पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है बल्कि देश के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। पूर्व विदेश मंत्री एक ऐसे व्यक्तित्व की धनी थीं, जिनका सभी पार्टी के नेता सम्मान करते थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए जब भी उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें सुषमा का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उनके साथ उनकी अनेक यादें जुड़ी हैं।

वीरभद्र समेत इन नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, सभी मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, राजीव भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर समेत कई नेताओें ने भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री व संसदीय बोर्ड की सदस्य सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

सत्ती ने कहा कि सुषमा स्वराज ने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और एक कर्मठ मंत्री के रूप में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम फहराने वाली पूर्व प्रथम महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरी पार्टी सदमे में है। उनका इस तरह से चले जाना देश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने स्वर्णिम इतिहास रचा : धूमल 

sushma swaraj death: cm jairam thakur leaves for Delhi and bjp cancelled all programmes

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को राज्यसभा के साथ-साथ लोकसभा मे बहुमत से पारित करवाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि लगभग 70 साल से लंबित पड़े इस मुद्दे को सुलझाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने एक स्वर्णिम इतिहास रचा है। जनसंघ के गठन के समय से ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करना पार्टी की मूल विचारधारा का हिस्सा रहा है। इस धारा की समाप्ति के लिए पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

वीरभद्र सिंह ने सुषमा के निधन पर जताया शोक

sushma swaraj death: cm jairam thakur leaves for Delhi and bjp cancelled all programmes

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। वीरभद्र ने कहा कि वह एक नेकदिल राजनेता थीं।

उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक और राजनेता खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed