फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushma selected in women cricket team for England tour

इंग्लैंड में बल्ले का हुनर दिखाएगी प्रदेश की बेटी

Thu, 17 Jul 2014 01:45 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Sushma selected in women cricket team for England tour

हिमाचल की क्रिकेटर ने कमाल कर दिया है। शिमला के सुन्नी क्षेत्र के बनुणा गांव की सुषमा वर्मा का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। दाएं हाथ की बल्लेबाज सुषमा वर्मा विकेटकीपर भी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले भी सुषमा भारत और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई मिताली राज करेंगी। चयन के बाद सुषमा वर्मा का कहना है कि एचपीसीए की बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन


छोटे से प्रदेश में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इससे हिमाचल के क्रिकेटरों का उत्साह बढ़ रहा है। उधर, इससे पहले भी सुषमा वर्मा बंगलादेश दौरे के दौरान प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। सुषमा राष्ट्रीय स्तर के सीनियर और जूनियर कैंप भी लगा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ‌क्रिकेट का जुनून

Sushma selected in women cricket team for England tour

सुषमा ने स्कूल से ही खेलों में रूचि होने पर पहले हैंडबाल और बाद में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने का जुनून सवार हुआ। पिता जेबीटी शिक्षक भोपाल सिंह ने उन्हें खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की पूरी छूट दी। क्रिकेट के प्रति उसका जुनून और सचिन को आदर्श मानने वाली सुषमा ने सबसे पहले 2013-14 में सबसे पहले हिमाचल सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

इसी वर्ष में नार्थ जोन टीम में वूमैन इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाइस कैप्टन की भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने वूमैन चैलेंजर ट्राफी 2013-14 में इंडिया रेड की ओर से अपने खेल के जलवे दिखाए। सुषमा ने इसी वर्ष में श्रीलंका के खिलाफ विजांग में भारतीय टीम की ओर से खेला। वर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला है।

2012-13 में चैलेंजर कप 2012-13 में भी इंडिया ब्लू की ओर से खेल चुकी है। प्रतिभा के बूते सुषमा ने लगातार एचपीसीए की वूमैन टीम में जगह पा कर टी-20 और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्थान पाया। सुषमा की स्कूली शिक्षा बनूणा, उसके बाद पोर्टमोर से हुई, एचपीयू से बीए करने के बाद वर्तमान में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है।

एचपीसीए के लिए गर्व की बात : अनुराग

Sushma selected in women cricket team for England tour

एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुषमा का भारतीय टीम में चयन होना एचपीसीए के लिए गर्व की बात है। अनुराग ने सुषमा वर्मा को भारतीय टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला शिमला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने भ्‍ाी सुषमा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed