{"_id":"5d1f48278ebc3e3cac28581c","slug":"survey-started-to-prepare-list-of-extremely-poor-families-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के अति गरीब परिवारों की अलग बनेगी सूची, सर्वेक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के अति गरीब परिवारों की अलग बनेगी सूची, सर्वेक्षण शुरू
Sat, 06 Jul 2019 10:39 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हजारों अति गरीब परिवारों को अब केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार सूबे के हजारों अति गरीब परिवारों को चिहिृत करने में जुट गई है। ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए पॉलिसी बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत अति गरीब परिवारों को स्कीमों का लाभ मुहैया करवाना लक्ष्य है। ग्रामीण एवं विकास विभाग पहले चरण में सूबे के लाखों बीपीएल परिवारों में से 40 प्रतिशत बीपीएल परिवारों को अति गरीब परिवारों की श्रेणी में चिहिृत करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद इन अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश का कोई भी अति गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, यह विभाग का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि बीपीएल सूची से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। हालांकि, विभाग ने बीपीएल सूचियों में से अति गरीब परिवार को चिहिृत करने के लिए पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं।
ग्रामीण एवं विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जीएस नेगी ने बताया कि सूबे में बीपीएल के तहत अति गरीब परिवारों को सरकारी स्कीमों का लाभ दिलवाना विभाग का लक्ष्य है। अति गरीब परिवारों को चिहिृत किया जा रहा है ताकि कोई भी अति गरीब परिवारों योजनाओं से वंचित न हो।