फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surgery and gynae operations in primary health centers of himachal pradesh

अब स्वास्थ्य केंद्रों में भी होगी सर्जरी, आंखों-गायनी के ऑपरेशन

Wed, 19 Dec 2018 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
surgery and gynae operations in primary health centers of himachal pradesh

राज्य सरकार ने पीएचसी और एचएससी को वेलनेस केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इन केंद्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं देंगे। प्रति पीएचसी में 15 से 20 बेड लगाए जाएंगे। सर्जरी, आंखों, गायनी के ऑपरेशन भी इन्हीं केंद्रों में हो सकेंगे। 31 मार्च तक सरकार हिमाचल के 132 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों को वेलनेस केंद्र बनाएगी। चंबा जिले के समोट और सुंडला में वेलनेस केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। वर्ष 2022 तक सभी केंद्रों में यह सुविधा मुहैया होगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी आयुष्मान भारत के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए हेल्थ व वेलनेस सेंटर को क्रियान्वित करने के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से हिमाचल के 21 लाख से अधिक लोग पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवच के दायरे में आ चुके हैं।

विज्ञापन

परमार ने कहा कि टांडा और आईजीएमसी शिमला में चिकित्सकों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के बाद सोलन में भी यह साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। लगभग 350 पदों को इन साक्षात्कार के माध्यम से भरा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन केंद्र की कार्यकारी निदेशक डॉ. रजनी वैद्य ने वेलनेस केंद्रों के क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने गुणात्मक स्वास्थ्य उपचार पर विशेष बल दिया गया है।

सलाहकार डॉ. गरिमा गुप्ता ने भी इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों की स्थापना व इनके संचालन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पूर्व, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मनमोहन शर्मा ने स्वागत किया और राज्य में वेलनेस केंद्रों के क्रियान्वयन पर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed