फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anganwadi centers to be upgraded with furniture, toys, and educational kits; children to get better facilities

धर्मशाला: फर्नीचर, खिलौने और शिक्षा किट से संवरेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 29 Aug 2026 11:54 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यकता के अनुसार बेहतर फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए सुपरवाइजर के माध्यम से प्रत्येक केंद्र की मांग पोर्टल पर अपलोड होगी। 

विज्ञापन
Anganwadi centers to be upgraded with furniture, toys, and educational kits; children to get better facilities
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पंखुड़ी पोर्टल शुरू किया है। केंद्रों में आवश्यकता के अनुसार बेहतर फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए सुपरवाइजर के माध्यम से प्रत्येक केंद्र की मांग पोर्टल पर अपलोड होगी। इसके बाद कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़े संस्थान, एनआरआई और गैर-सरकारी संगठन कायाकल्प के लिए फंड उपलब्ध करवाएंगे।

विज्ञापन


नई व्यवस्था में आंगनबाड़ी केंद्र सीधे अपनी मांग पोर्टल पर दर्ज नहीं करेंगे। पर्यवेक्षक और सीडीपीओ निरीक्षण के दौरान केंद्रों में कुर्सियां, टेबल, पंखे, खिलौने, शिक्षा किट जैसी कमियों की सूची तैयार कर आईडी के जरिये पोर्टल पर भेजेंगे। इससे विभाग के पास प्रत्येक केंद्र की वास्तविक जरूरत का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। पंखुड़ी पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से मिलने वाले सहयोग को एक मंच पर लाकर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि बुनियादी ढांचे में सुधार से केंद्रों में आने वाले बच्चों और महिलाओं को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य विभागीय गतिविधियां करवाने में आसानी होगी। पोर्टल पर मांग दर्ज होने के बाद जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय से पंखुड़ी पोर्टल पर मांगें अपलोड करने के निर्देश मिले हैं। सभी केंद्रों को अपनी मांग भेजने को कहा गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सुपरवाइजर के माध्यम से मांग पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके आंकड़े शिमला जाएंगे और उसी आधार पर बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। -अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed