{"_id":"63c7e7211e10f209c94be91d","slug":"suresh-kashyap-said-that-character-of-tordo-india-doing-bharat-jodo-yatra-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुरेश कश्यप बोले- चरित्र रहा भारत तोड़ो का, कर रहे भारत जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुरेश कश्यप बोले- चरित्र रहा भारत तोड़ो का, कर रहे भारत जोड़ो यात्रा
Wed, 18 Jan 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:03 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र भारत तोड़ो का रहा है और वह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जब से भारत का निर्माण हुआ है, तब से कांग्रेस नेताओं ने केवल भारत को तोड़ने की नीति ही बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र भारत तोड़ो का रहा है और वह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जब से भारत का निर्माण हुआ है, तब से कांग्रेस नेताओं ने केवल भारत को तोड़ने की नीति ही बनाई है। कांग्रेस जितनी मर्जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल ले, लेकिन देश की जनता असलियत जानती है। वह कांग्रेस को केंद्र में कभी सत्ता में नहीं आने देगी। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्ष 1948 में कांग्रेस के नेताओं ने घोटालों की माला पिरोना शुरू कर दी।
विज्ञापन
1948 में जीप घोटाले के रूप में स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार का पहला मामला सामने आया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मित्र वीके मेनन ने भारतीय सेना के लिए दोयम दर्जे की जीप खरीदीं। इन्हें रक्षा मंत्रालय ने अमान्य बताया। 1955 में नेहरू ने मेनन के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच बंद कर दी। 1957 में मेनन को रक्षा मंत्री बनाया। परिणाम स्वरूप 1962 में अपरिपक्व फैसलों के कारण भारत को युद्ध में चीन से हार का सामना करना पड़ा। 1986 का बोफोर्स, 2010 में कॉमनवेल्थ और 2012 का कोयला घोटाले आज भी याद किए जाते हैं।
विज्ञापन