{"_id":"5cd3fbfcbdec220779074725","slug":"supreme-court-collegium-recommends-justice-surya-kant-as-supreme-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में जज बनेंगे हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट में जज बनेंगे हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
चीफ जस्टिस सूर्यकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में जज बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए जाने कि बारे में आठ मई को अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है।
विज्ञापन
न्यायाधीश सूर्यकांत ने पांच अक्तूबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। न्यायाधीश सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
विज्ञापन
प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने गांव के ही स्कूल से की और वर्ष 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से विधि की डिग्री हासिल की। 1984 में इन्होंने जिला न्यायालय हिसार में वकालत शुरू की और वर्ष 1985 से चंडीगढ़ में वकालत शुरू की।
विज्ञापन
न्यायाधीश सूर्यकांत संविधान, सेवा संबंधी मामले और सिविल मामलों में माहिर हैं। 7 जुलाई, 2000 को हरियाणा के महाधिवक्ता नियुक्त हुए और मार्च 2001 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। 9 जनवरी, 2004 को इन्हें पंजाब एवं हरियाणा का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।