{"_id":"5d960ce68ebc3e93b147c98c","slug":"sunshine-in-shimla-rains-in-manali-and-snowfall-on-the-peaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में खिली धूप, मनाली में बरसे बादल, चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में खिली धूप, मनाली में बरसे बादल, चोटियों पर हिमपात
Thu, 03 Oct 2019 08:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में गुरुवार को मौसम के कई रंग दिखे। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में जहां धूप खिली, वहीं मनाली में बादल झमाझम बरसे। सूबे की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात अक्तूबर तक बारिश के आसार जताए हैं। आठ अक्तूबर से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान मानसून की विदाई होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को मनाली समेत ऊझी घाटी में जमकर बारिश होने के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। रोहतांग के साथ ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी के फाहे गिरे। बारिश के कारण बागवानों को सेब का तुड़ान रोकना पड़ गया है। घाटी की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, व्यास कुंड तथा दशौहर झील की पहाड़ियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। मनाली के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
दशहरे के साथ विंटर सीजन में अच्छे पर्यटन कारोबार चलने की उम्मीद है। उधर, शिमला शहर में गुरुवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 29.5, कांगड़ा 29.4, सुंदरनगर 28.4, भुंतर 28.0, नाहन-चंबा 27.1, सोलन 26.5, धर्मशाला 24.2, शिमला 22.0, कल्पा 17.5, डलहौजी 16.0 और केलांग में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन