{"_id":"677d2f73dea4f138680f9086","slug":"summerhill-club-became-the-winner-of-sanatan-football-competition-shimla-news-c-19-sml1001-468011-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: समरहिल क्लब बना सनातन \nफुटबाल स्पर्धा का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: समरहिल क्लब बना सनातन फुटबाल स्पर्धा का विजेता
विज्ञापन
फाइनल में शिमला एफसी को दी शिकस्त
पार्षद वीरेंद्र ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मैदान में आयोजित सनातन मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता समरहिल यूनाइटेड फुटबाल क्लब (एसयूएफसी) ने शिमला एफसी को 2-1 से हराकर जीत ली। यह प्रतियोगिता शानदार मुकाबलों से भरी रही और फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में एसयूएफसी ने मिस्टचैंबर को 4-2 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल शूलिनी एफसी और शिमला एफसी के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में शिमला एफसी ने 5-4 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल में एसयूएफसी और शिमला एफसी के बीच शानदार मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन एसयूएफसी ने मैच के दूसरे हाफ में 2 गोल कर दिए। शिमला एफसी ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की लेकिन समरहिल यूनाइटेड के डिफेंस और रणनीतिक खेल को तोड़ने में सफल नहीं हो सकी। यह जीत समरहिल यूनाइटेड के लिए ऐतिहासिक रही। टूर्नामेंट के समापन पर स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए।