{"_id":"5de64ddd8ebc3e54da226206","slug":"summer-schools-winter-holidays-from-this-day-union-met-the-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां, प्रधान सचिव से मिला संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां, प्रधान सचिव से मिला संघ
Tue, 03 Dec 2019 05:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Dec 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां इस बार दिसंबर की जगह 22 दिसंबर से हो सकती हैं। अप्रैल में चार छुट्टियां नहीं देने के चलते अब उन छुट्टियों को सर्दियों में ऐडजस्ट करने की तैयारी है। सरकार से इस बाबत मंजूरी मिलते ही ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 से 31 दिसंबर तक 10 दिनों की स्कूलों में छुट्टियां होंगी। साल 2019 की छुट्टियों के शेड्यूल में अप्रैल में होने वाली छुट्टियां इस बार ग्रीष्मकालीन स्कूलों को नहीं मिल पाई हैं। शेड्यूल अप्रैल के बाद जारी हुआ था। ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों को 52 की जगह 48 छुट्टियां ही उपलब्ध हो पा रही हैं।
विज्ञापन
इस मांग को लेकर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत से सचिवालय में मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रधान सचिव शिक्षा ने मांग पर अपनी सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को इस बाबत प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों पर लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने पर रोष जताया। संघ ने एसएमसी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने और उनके लिए स्थायी नीति बनाने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश ठाकुर और जिला शिमला के अध्यक्ष महावीर कैंथला शामिल रहे।
विज्ञापन