फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sulk

कारोबारियों को झटका, दुकानें बंद रहने के बावजूद जारी कर दिए कूड़ा बिल

Tue, 23 Jun 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
sulk
लॉकडाउन के चलते बिल माफ का था इंतजार, मोबाइल पर आ गया शुल्क जमा करने का मैसेज
विज्ञापन

होटल,बार्बर और कपड़े की दुकानें महीनों रही हैं बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में होटल, ढाबे, कैंटीन और दुकानें चलाने वाले हजारों कारोबारियों को नगर निगम ने तगड़ा झटका दिया है। इन्हें हजारों रुपये के कूड़ा बिल एकसाथ जारी कर दिए हैं। ज्यादातर कारोबारियों को जनवरी और फरवरी से लेकर मई तक के बिल जारी किए हैं। हजारों रुपये का बिल देखकर कारोबारी परेशान हैं। यह सभी लॉकडाउन अवधि के दौरान का कूड़ा शुल्क माफ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन इसी बीच नगर निगम की ओर से कूड़ा शुल्क जमा करवाने का मैसेज इनके मोबाइल पर आ गया। कई कारोबारियों ने शिमला व्यापारमंडल और स्थानीय पार्षदों से बिल जारी होने को लेकर बात भी की है।
कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम को बिल माफी को लेकर ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। निगम सदन बिल माफी का दावा कर चुका है। इसके बावजूद इकट्ठे बिल जारी किए हैं। कूड़ा बिल का सबसे ज्यादा बोझ होटलों, ढाबों, बार्बर शॉप और कैंटीन आदि चलाने वाले कारोबारियों पर पड़ रहा है जिनका मासिक शुल्क पांच सौ रुपये से अधिक है। लॉकडाउन के दौरान यह सब बंद थे। इनसे कूड़ा भी नहीं उठा है। इसलिए कारोबारी बिल में राहत की मांग कर रहे हैं। निगम प्रशासन भी होटलों समेत उन संस्थानों और दुकानों का बिल कम करने पर विचार कर रहा है जो लॉकडाउन के दौरान बंद थे। लेकिन अभी तक फैसला नहीं लिया है। कारोबारी परेशान हैं कि उन्हें जो बिल जारी हुए हैं, उनका भुगतान करें या नहीं।
विज्ञापन

राहत के नाम पर निगम देगा यह सुविधा
राहत के नाम पर नगर निगम ने अभी कूड़ा शुल्क में अप्रैल से होने वाली दस फीसदी बढ़ोतरी को लागू नहीं किया है। अप्रैल मई के बिल अभी पुरानी दरों पर ही भेजे हैं। इसके अलावा इन दो महीनों के बिल भुगतान में देरी पर जो पैनल्टी लगनी है, उसे भी निगम ने माफ किया है। हालांकि, जिन कारोबारियों ने फरवरी या मार्च के बिल जमा नहीं किए थे, उन्हें बिल में पेनल्टी के साथ इन महीनों का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों को राहत दे निगम : इंद्रजीत
शिमला व्यापारमंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर कारोबारियों की दुकानें बंद थीं। होटल और ढाबे बंद हैं। ऐसे में इनसे बिल वसूलना सही नहीं। बाजार के कारोबारी बिलों से परेशान हैं। नगर निगम यदि बिल माफ नहीं कर सकता है तो बिल कम तो कर ही सकता है।
जल्द लेंगे फैसला : संयुक्त आयुक्त
संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिनका काम बिल्कुल बंद रहा, उन्हें नगर निगम राहत दे सकता है। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed