फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhwinder Sukhu said - PM Modi could not reach the railway line till Talwara

Solan: सुखविंद्र सुक्खू बोले- तलवाड़ा तक तो रेलवे लाइन नहीं पहुंचा पाए पीएम मोदी

Thu, 13 Oct 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 07:54 PM IST
सार

सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री के वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत तो पहले से चल रही है। एक ट्रेन की पटरी कांग्रेस ने बनाई थी, मोदी सरकार तलवाड़ा तक रेलवे लाइन नहीं पहुंचा पाई। 

विज्ञापन
Sukhwinder Sukhu said - PM Modi could not reach the railway line till Talwara
सोलन में सुखविंद्र सुक्खू व अन्य नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू गुरुवार को सोलन पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली भ्रष्टाचार के खिलाफ है। प्रधानमंत्री के वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत तो पहले से चल रही है। एक ट्रेन की पटरी कांग्रेस ने बनाई थी, मोदी सरकार तलवाड़ा तक रेलवे लाइन नहीं पहुंचा पाई। प्रधानमंत्री जितनी भी रैलियां कर लें, उन्हें जनता के वोट नहीं मिलने वाले। कहा कि जयराम यह बताएं कि कोरोना में भ्रष्टाचार के मामले में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया था। सरकार ने पांच वर्षों में जनता को धोखा देने का ही काम किया है। 

विज्ञापन


सत्ता में आते ही होगी फर्जी कंपनियों की जांच
प्रदेश में 110 फर्जी कंपनियों से आउटसोर्स भर्तियों के मामले में सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राज में यह कंपनियां फली फूली हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही इन कंपनियों की जांच करवाएगी। आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी कांग्रेस एक नीति बनाएगी। 
विज्ञापन


पांच साल में फर्जीवाड़े ही कर पाई सरकार : विक्रमादित्य
सोलन। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर सोलन पहुंचे विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पांच सालों से भाजपा सरकार सिर्फ फर्जीवाड़ों पर ही चल रही है। किसी भी भर्ती की बात हो, हर भर्तियों में सरकार ने घोटाले किए हैं। प्रदेश में जिस तरह से सरकारी पैसे का दुरुपयोग भाजपा कर रही है, उसका जवाब विधानसभा चुनावों में प्रदेश का हर वर्ग वोट के माध्यम से देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में नीलाम हो रही टिकटें : हर्ष 
वहीं, चंबा में पीएम की जनसभा में हर्ष महाजन ने खुलासा किया कि कांग्रेस में टिकटें नीलाम हो रही हैं। हिमाचल में वीरभद्र सिंह के बाद अब कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। वीरभद्र ही असली कांग्रेस थी। अपनी भड़ास निकालते हुए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष से लेकर हिमाचल के नेताओं को आड़े लेते हुए कहा कि गांधी परिवार अब साइड लाइन हो चुका है। कांग्रेस के हर जिला में सीएम के दावेदार खड़े हो चुके हैं। पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है। अब उत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार उड़ने वाली है। कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार सत्तासीन होने वाली है। कहा कि अमित शाह से मिलने पर वे अचंभित हो गए।

उनका दिमाग कंप्यूटर जैसा है। उन्हें हिमाचल और चंबा की चप्पे-चप्पे की जानकारी है। कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कुत्ता तक नहीं आता है। पीसीसी अध्यक्ष के तौर पर वहां पर बैठ कर मैंने ये सब महसूस किया है। कहा कि अब खड़के को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है। 80 वर्ष के बूढ़े को किसी ने नहीं देखा है ऐसे में वे कांग्रेस का किस प्रकार से उद्दार कर सकते हैं। जबकि, इसके उलट बीजेपी एक रणनीति के तहत कार्य करता है। बीजेपी के दफ्तर 24 घंटों चलते रहते हैं। यहीं कारण है कि भाजपा के शीर्ष से लेकर निम्न स्तर के नेता जनता के साथ डटे रहते हैं।
 

जयराम सरकार में अरबों का हुआ है घोटाला : आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संरक्षण में आउटसोर्स भर्ती में अरबों का घोटाला हुआ है। मंत्रियों और उनके चहेतों को फायदा देने के लिए सरकार ने घोटाला किया है। यह घोटाला सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के लिए पॉलिसी बनाने के दौरान एकत्र आंकड़ों से सामने आया है। प्रदेश के 27,633 युवाओं को आउटसोर्स पर रोजगार देने वाली 125 में से 110 कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। 15 कंपनियों के बारे में सरकार को जानकारी हासिल हुई है। 

सुरजीत ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार को इसकी जांच सीबीआई से करानी चाहिए। कहा कि अगर प्रति कर्मचारी को 20 हजार रुपये वेतन दिया जाता है तो इससे कंपनियों की 30 फीसदी कमीशन जाती है। इस हिसाब से एक कर्मचारी से एक महीने में 6 हजार रुपये ठेकेदार कंपनियां कमा रही हैं। एक वर्ष और पांच वर्ष के हिसाब से देखा जाए तो यह आंकड़ा 9 अरब 94 करोड़ 78 लाख रुपये बनता है। कहा कि जयराम सरकार के नाक के नीचे एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। पुलिस पेपर लीक के बाद अभी एक बड़ा मामला सामने आया है। इस बड़े घोटाले में सीधे तौर पर नेता, मंत्री मिले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed