{"_id":"586e6aa64f1c1bb61e158cf0","slug":"sukhvinder-sukhu-supports-virbhadra-singh-on-unemployement-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र के साथ खड़े हुए सुक्खू, बाली पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र के साथ खड़े हुए सुक्खू, बाली पर दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी भत्ते का लेकर चल रहे विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम वीरभद्र सिंह के साथ खड़े हो गए हैं। वीरवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुक्खू ने कहा कि सरकार अपने संसाधन देखकर ही निर्णय करती है।
विज्ञापन
सीएम ने भी संसाधनों का हवाला देते हुए ही भत्ता देने में असमर्थता जताई है। हालांकि उन्होंने युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए ही कौशल विकास योजना पर जोर देने की बात कही है। सुक्खू ने लोकतंत्र की खूबी बताते हुए कहा कि कोई मंत्री या पदाधिकारी अगर अपनी बात को रखता है तो यह अच्छी बात है।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री को भी अपनी बात रखने का पूरा हक है। हालांकि यह जरूर कहा कि अगर परिवहन मंत्री जीएस बाली विरोध कर रहे हैं तो यह गलत है। सुक्खू ने उम्मीद जताई कि पार्टी के चुनावी घोषणापत्र की मांगों को लागू करने के लिए सीएम कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेंगे।
विज्ञापन
वहीं, टिकट बटवारे को लेकर साफ किया इसपर फैसला समय आने पर किया जाएगा। हालांकि यह जरूर साफ किया कि जो भी जीतने वाला व्यक्ति होगा उसे ही पार्टी टिकट देगी। नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेशभर में जमीनें ली। कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि जमीनें खरीदने के लिए 15 करोड़ कहां से जुटाए।