फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over 1971's surgical strike

1971 की सर्जिकल स्ट्राइक कैसे भूल गए मोदी : सुखविंद्र सुक्खू

Mon, 01 Oct 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Oct 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over 1971's surgical strike

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मोदी सरकार पर शौर्य दिवस को लेकर निशाना साधा है। सुक्खू ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी से हर देश परिचित है। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी सेना पर राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे 1971 की सर्जिकल स्ट्राइक को कैसे भूल गए। 1971 की सर्जिकल स्ट्राइक का शौर्य दिवस क्यों नहीं। भारतीय सेना पर मोदी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


मोदी यह बताएं कि 18 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने के बाद जो 1800 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं, उनकी शहादत का हिसाब रोती बिलखती माताओं, बहनों और बच्चों को कौन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया, उसके प्रति जवाबदेह कौन है। मोदी बताएं कि नापाक दुश्मन को कब सबक सिखाएंगे। एक सिर के बदले कब दस सिर लाएंगे।

सेना के लिए करवाए कार्यक्रम पर सवाल करना गलत 

sukhvinder singh sukhu statement over 1971's surgical strike

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पराक्रम पर्व पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से सेना की ओर से देश की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर अनुचित टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर सैनिकों को सम्मान देने के लिए यह समारोह करवाया गया। 

इस तरह के आयोजन से सेना का मनोबल भी बढ़ा है।उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए आयोजित इस सम्मान पर्व पर विपक्ष के नेता की ओर से की गई छींटाकशी उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली मर्तबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर

आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना सेना के अदम्य साहस को दर्शाता है।मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के सम्मान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर अंगुली उठाना भी सही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed