Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cold intensifies in the mountains; 2.4°C in Tabo and Kukumseri, mercury at zero in Keylong

हिमाचल माैसम: पहाड़ों में बढ़ी ठंड; ताबो और कुकुमसेरी में माइनस 2.4, केलांग में पारा शून्य, जानें पूर्वानुमान

Wed, 04 Nov 2026 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 08:02 PM IST
सार

 प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। रात को आसमान साफ रहने से जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold intensifies in the mountains; 2.4°C in Tabo and Kukumseri, mercury at zero in Keylong
रोहतांग दर्रा में बर्फ से लदी वादियां देखने उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। रात को आसमान साफ रहने से जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ताबो और केलांग में रात का पारा शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। नवंबर की शुरुआत में ही तेज धूप के कारण कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना अधिकतम तापमान
मैदानी जिले ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी धूप के चलते दिन का तापमान बढ़ा है। बुधवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 28.3, बिलासपुर में 28.0, मंडी में 27.6, धर्मशाला में 26.0, सोलन में 25.5, शिमला में 21.5 और मनाली में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 नवंबर तक मौसम साफ
दूसरी ओर, रात के समय तापमान में गिरावट से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना माना जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में बारिश थम गई है और आसमान साफ रहने से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने से दिन में गर्मी और रात में पहाड़ों पर ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।   मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 2.4
ताबो 0.2
केलांग 0.4
कल्पा 3.0
सेऊबाग 7.0
मनाली 7.1
कुफरी 7.2
भुंतर 8.8सोलन 9.5
शिमला 11.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed